*फिर बजा PONDI PREMIER LEAGUE का बिगुल,खिलाड़ियों में दिखने लगी उत्सुकता,खिलाड़ियों के नीलामी की प्रक्रिया हुई पूरी*
बिलासपुर संभाग का एकमात्र टूर्नामेंट जहां खिलाड़ियों को खेलना का पैसा दिया जाता है,हम बात कर रहे है पोड़ी उपरोड़ा में होने वाले PONDI PREMIER LEAGUE क्रिकेट टूर्नामेंट की,यह टूर्नामेंट पिछले 9 वर्षों से युवा कांग्रेस विधानसभा पाली तानाखार के अध्यक्ष अंकित पाल के द्वारा ऑर्गनाइज किया जाता है,इस साल भी खिलाड़ियों की नीलामी प्रकिया 06 मार्च को पूर्ण हो गई है,जैसे ही नीलामी प्रक्रिया पूर्ण हुई वैसे ही खिलाड़ियों में खेल के प्रति उत्सुकता देखने को मिली,इस टूर्नामेंट में ग्रामीण क्षेत्र के 103 खिलाड़ियों की नीलामी की गई ,जिसमें 04 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे,टूर्नामेंट में इस वर्ष केवल 06 टीम को ही लिया गया है |
समिति ने नीलामी में 6 टीम को 6 लाख रुपए तक की नीलामी सीमा तय की,जिसमें 06 टीम के ऑनर्स के द्वारा 05 लाख 85 हजार रुपए खर्च किए गए,टूर्नामेंट का प्रारंभ दिनांक फिलहाल तय नहीं किया गया है,पर समिति का कहना है कि टूर्नामेंट 20 मार्च के इर्द गिर्द प्रारंभ किया जाएगा |
*ऑर्गनाइजर अंकित पाल*
PPL के ऑर्गनाइजर अंकित पाल ने बताया कि इस वर्ष लीजेंड लीग भी PPL टूर्नामेंट के साथ ही कराया जाएगा,जिसमें कुल 05 टीमों को खेलने का मौका मिलेगा,इस टूर्नामेंट की नीलामी आगमी समय पर पूर्ण की जाएगी,लीजेंड लीग से छेत्र के सीनियर खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा,अंकित ने कहा आने वाले समय में खिलाड़ियों का फीस निःशुल्क किया जाएगा |

0 Comments