Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

मुंगेली नगर पालिका परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने संस्कृत में ली शपथ, भाजपा के जयप्रकाश मिश्रा बने उपाध्यक्ष

मुंगेली// मुंगेली नगर पालिका परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने संस्कृत भाषा में शपथ ग्रहण कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। यह पहली बार है जब मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष पद की शपथ संस्कृत में ली गई है।


शपथ ग्रहण समारोह

शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। रोहित शुक्ला ने संस्कृत में शपथ लेकर भारतीय संस्कृति और भाषा के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की।

रोहित शुक्ला का संकल्प

शपथ ग्रहण के बाद रोहित शुक्ला ने नगर के विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे मुंगेली को स्वच्छ, विकसित और आदर्श नगर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष चुनाव परिणाम

पूरे प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल के बावजूद मुंगेली नगर पालिका परिषद में कांग्रेस के रोहित शुक्ला ने जीत हासिल की थी। अध्यक्ष रोहित के साथ 11 पार्षद कांग्रेस, 10 भाजपा व 1 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं।

उपाध्यक्ष पद के चुनाव

उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन में आज क्रॉस वोटिंग हुई जिसमें भाजपा के जयप्रकाश मिश्रा उपाध्यक्ष के लिए विजयी हुए। जयप्रकाश मिश्रा को वैध 13 मत मिले। 01 मत अवैध व निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अरविंद वैष्णव को 09 मत मिले।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement