Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

बीईओ कार्यालय सेवा पुस्तिका मामला विवादों के घेरे में, एक और शिक्षक की गायब हुई सेवा पुस्तिका

 बीईओ कार्यालय सेवा पुस्तिका मामला विवादों के घेरे में, एक और शिक्षक की गायब हुई सेवा पुस्तिका

पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड का बीईओ कार्यालय सेवा पुस्तिका मामले को लेकर विवादों के घेरे में है। पूर्व हेड मास्टर चंदन सिंह राजपूत की सेवा पुस्तिका जला दी गई अब एक नया मामला शेख करीम मोहम्मद का आया है। उन्होंने इस बारे में अधिकारियों को अवगत कराया है और कार्रवाई करने की मांग की है।

चंद्रौटी के सरकारी स्कूल में सहायक शिक्षक एलबी पद पर शेख करीम पदस्थ हैं। 2022 में बीएड का प्रशिक्षण पूरा होने पर उन्होंने इसकी प्रवृष्टि कराने के लिए सर्विस बुक की मांग की थी। द्वितीय प्रति में प्रविष्टि के लिए इसकी जरूरत होती है। पूर्व बीईओ अशोक चंद्राकर के कार्यकाल में इस बारे में आवेदन दिया गया था। कई चक्कर कटवाने पर भी बात नहीं बनी। बाद में मालूम हुआ कि सेवा पुस्तिका गायब हो गई है। शिक्षक ने बताया कि सेवा पुस्तिका के अभाव में उनके प्रमोशन और क्रमोन्नित पर असर पडना स्वाभाविक है। श्वसन संबंधी समस्या से वे पहले से ही जूझ रहे हैं। सर्विस बुक के तमाशे ने उन्हें और परेशान कर दिया है। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में सर्विस बुक गुमने, पार कर देने या जला देने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इससे कई सवाल खड़े हो गए हैं। कहा जा रहा है कि वसूली के चक्कर में इस प्रकार के खेल को अंजाम दिया जा रहा है ताकि जेब मजबूत हो सके।


Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement