Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हाइवा चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

मुंगेली// मुंगेली पुलिस ने हाइवा चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसकी कीमत लगभग 45 लाख रुपये है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीन अन्य आरोपी फरार हो गए हैं।


मामले की जानकारी

प्रार्थी धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर का हाइवा क्रमांक सीजी 10 बीएन 5500 चोरी हो गया था, जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्र. 17/25 धारा 303 (2) बीएनएस के तहत अपराध कायम किया गया था। धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर पिता दिनेश सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड क्र.03 पण्डरिया, जिला कबीरधाम छ.ग., ठेकेदारी का काम करता है, अंशु कन्द्रशन को संचालित करता है।

घटना की जानकारी

घटना दिनांक 26.02.2025 के दरम्यान रात्रि 09.00 बजे ग्राम रेहुंटा निवासी ड्रायवर दीपक निषाद हाइवा से रेती खाली कर थाना जरहागांव क्षेत्रातंर्गत ग्राम बरेला मे गजेन्द्र टायर दुकान के सामने ड्रायवर बदलने के लिये खड़ी करके चाबी को गजेन्द्र टायर दुकान मे चाबी को छोड़कर चला गया। ड्रायवर नही मिलने पर हाइवा गजेन्द्र टायर दुकान मे खड़ी रह गयी। दिनांक 26-27.02.2025 के रात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हाइवा को चोरी कर ले गया।


पुलिस की कार्रवाई

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ. संजीव शुक्ला और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में पुलिस टीम ने घटना स्थल की बारिकी से निरीक्षण किया और अनेक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक सफेद स्कार्पियो और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक अकरम खान पिता जीमल उम्र 25 वर्ष निवासी झाण्डा जिला पलवल हा.मु. विकटी थाना चुहाना जिला नूह राज्य हरियाणा और दूसरा आजाद मिया पिता मंगतू मिर्या उम्र 26 वर्ष निवासी मेहराणा थाना बरसाना जिला मथुरा उत्तरप्रदेश है। तीन अन्य आरोपी फरार हो गए हैं।

बरामदगी

पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद किए गए हाइवा की कीमत लगभग 45 लाख रुपये है, जबकि स्कार्पियो वाहन की कीमत लगभग 7.5 लाख रुपये है। इसके अलावा, पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

पुलिस टीम की भूमिका

इस मामले में पुलिस ने उपनिरीक्षक सुनील कुमार बंछोर ,थाना प्रभारी जरहागांव, प्र.आर .लोकेश राजपूत ,महेश राज,रवि जागडे, आरक्षक प्रवीण मिश्रा, चारुचंद नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement