Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन अंतर्गत लगे सरसांे एवं अलसी फसल का* *कृषि वैज्ञानिक दल का भ्रमण*

इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, डूमरबहार, जशपुर के द्वारा कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल के सफल मार्गदर्शन व निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एस.एस. टुटेजा के निदेर्शानुसार तिलहन फसलों के रकबा व उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रबी मौसम में समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन योजनाअंतर्गत ग्राम दुर्गापारा में सरसों 40 हेक्टेयर एवं अलसी का 20 हेक्टेयर में प्रदर्शन लगाया गया था। उक्त


फसल प्रदर्शनों के निरीक्षण के लिए निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एस. एस. टुटेजा द्वारा वैज्ञानिक निरिक्षण दल का गठन किया गया। जिसमें डॉ. योगेश मेश्राम, वरिष्ठ वैज्ञानिक, कीट विज्ञान विभाग के द्वारा दिनांक 11.03.2025 को कृषि विज्ञान केन्द्र जशपुर द्वारा तिलहन में लगे सरसों की फसल का निरिक्षण किया। इस अवसर पर डॉ मेश्राम ने किसानों की समस्याओं को जाना एवं किसानों को तिलहन फसलों की उन्नत उत्पादन तकनिकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। तत्पश्चात समूह

अग्रिमपंक्ति प्रदर्शन अंतर्गत लगे अलसी फसल का निरिक्षण किया, जहाँ आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर किसानों से चर्चा करते हुए कहाँ की बदलती हुयी जलवायु व पानी की कम उपलब्धता में भी अलसी की फसल से अच्छा उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। निरिक्षण दल के द्वारा कृषकों के खेत में लगे सरसों व अलसी के प्रदर्शन की सराहना की व कृषि विज्ञान केंद्र जशपुर के वैज्ञानिको को शुभकामनायें प्रेषित किया। अंतिम में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री राकेश भगत ने केंद्र के प्रक्षेत्र में चल रहे विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम में केन्द्र के अन्य वैज्ञानिक श्री प्रदीप कुजूर, डॉ. वीर सिंह व अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement