मुंगेली// मुगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना लालपुर एवं चौकी साकेत पथरिया अंतर्गत अवैध शराब परिवहन में संलिप्त 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों के कब्जे से 193 पाव देशी प्लेन मदिरा तथा देशी मशाला शराब, कीमती 19,230 रूपये एवं दो मोटर सायकल कीमती 1,20,000 रूपये जुमला कीमती 1,39,230 रूपये जप्त किया गया है।
होली त्यौहार के मद्देनजर मुंगेली पुलिस ने अवैध नशे कारोबारियों के खिलाफ ताबडतोड कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध गतिविधियों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना लालपुर पुलिस ने जॉनी कांत पिता सुभाष कांत कुर्रे उम्र 38 वर्ष निवासी बरमपुर थाना लालपुर, जिला मुंगेली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 100 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 9000 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल सीजी-28 एन-6244 कीमती 60000 रूपये जप्त किया गया है।
इसी प्रकार चौकी साकेत पथरिया पुलिस ने धर्मेन्द्र बंजारे पिता मोहन बंजारे उम्र 41 वर्ष निवासी उमरिया चौकी साकेत, थाना पथरिया, जिला मुंगेली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 93 पाव देशी मशाला शराब कीमती 10230 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल प्लेटिना सीजी-28 एन-7974 कीमती 60000 रूपये जप्त किया गया है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक लक्ष्मण खुंटे थाना प्रभारी लालपुर, उप निरीक्षक नंदलाल पैकरा प्रभारी साइबर सेल मुंगेली, सउनि. उमेंद दास गोयल चौकी प्रभारी साकेत एवं साइबर टीम की सराहनीय भूमिका रही।


0 Comments