Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

होली त्यौहार को लेकर बांगो थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, उपद्रव करने वालो को सख्त चेतावनी।

होली त्यौहार को लेकर बांगो थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, उपद्रव करने वालो को सख्त चेतावनी। 

होली, रमजान और रामनवमी के मद्देनजर बांगो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बांगो थाना प्रभारी उषा सोंधिया ने की, जिसमें विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, उप सरपंच, पूर्व सरपंच सहित गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।

बैठक में पोड़ी उपरोड़ा, ऐतमा, कोनकोना, बांगो, गुरसिया और लेपरा सहित आसपास के गांवों के जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान सामाजिक सौहार्द बनाए रखना और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना था, थाना प्रभारी उषा सोंधिया ने सभी नागरिकों से अपील की कि होली, रमजान और रामनवमी के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि यदि किसी को किसी भी प्रकार की संशयजनक या आपत्तिजनक गतिविधि की जानकारी मिलती है तो तुरंत थाने को सूचित करें।

थाना प्रभारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि होली के दौरान अश्लील गीत बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने पर भी सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो तत्काल एफआईआर दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए गांवों में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रात में देर तक घूमने वाले संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखी जाएगी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने भी सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि त्योहारों को शांति और भाईचारे के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है।

बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने पुलिस प्रशासन की तैयारियों की सराहना की और आश्वासन दिया कि गांवों में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न होने दी जाएगी।


Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement