Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

महुआ सीजन शुरू होनें वाली है जंगलो मे आग ना लगाए ग्रामीण, कटघोरा वन मंडल मे वन विभाग वन प्रबंधन समितियों कि ले रहा बैठक।

महुआ सीजन शुरू होनें वाली है जंगलो मे आग ना लगाए ग्रामीण, कटघोरा वन मंडल मे वन विभाग वन प्रबंधन समितियों कि ले रहा बैठक।

कटघोरा व कोरबा वन मंडलो के ग्रामों में मुनादी तथा अन्य माध्यमों से वन विभाग एवं ग्राम पंचायतों के द्वारा वनों में आग ना लगाने की अपील की जा रही है। जगह जगह वन प्रबंधन समिति के साथ विभाग बैठक ले रहे जहाँ ग्रामीणों को समझाया जा रहा है कि प्राकृतिक वन संपदा जो कि पूरे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। जिससे हमें जलाऊ  लकड़ी, ईमारती लकड़ी, विभिन्न प्रकार की जड़ी बूटी, तेन्दूपत्ता, अचार, महुआ, तथा शुद्ध प्राणवायु मिलती है। वर्तमान में महुआ का सीजन शुरू होने वाला है। कुछ लोग महुआ के पेड़ के नीचे साफ करने के लिए आग लगा देते हैं और यही आग जंगल में फैल कर विकराल रूप ले लेती है। अतः महुआ के पेड़ के नीचे सफाई कर लें। आग ना लगाये।

विभाग नें ग्रामीणों को कहा कि कुछ दिनों पूर्व कोरोना महामारी के दौरान लोगों को प्राणवायु  के लिए कितनी परेशानी हुई। ग्रामीण जंगली क्षेत्र होने से हम सभी सुरक्षित रहे।वनों में आग लगने से विभिन्न पौधों के बीज, नये पनपने वाले पौधे, सभी प्रकार की लकड़ियां, जंगली जीव जंतु भी नष्ट हो जाते हैं। कुल मिलाकर जंगल में आग लगने से नुकसान ही होता है अतः हम सभी का नैतिक दायित्व बनता है कि वनों को आग से बचाऐं ।आग लगने की सूचना वन विभाग को तुरंत दें। तथा आग बुझाने में सहयोग करें। वही विभाग नें कहा कि किसी भी प्रयोजन से वनों में आग लगाने पर सख्त तथा कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement