Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

महिला सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व करते हुए चुनाव चिन्ह छाता छाप के साथ मैदान में उतरी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 की एकलौती महिला प्रत्यशी श्रीमती किरण मरकाम, क्र 12 मे कुल 9 उमीदवार हुए शामिल।

महिला सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व करते हुए चुनाव चिन्ह छाता छाप के साथ मैदान में उतरी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 की एकलौती महिला प्रत्यासी श्रीमती किरण मरकाम, क्र 12 मे कुल 9 उमीदवार हुए शामिल।

आखिर कार जिला पंचायत सदस्य हेतु उमीदवार के नाम स्पष्ट हो ही गए जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 से महिला उमीदवार श्रीमति किरण मरकाम क़ा नाम सुर्खियों मे है क्युकी इस सीट मे कुल 9 उमीदवार चुनाव लड़ रहे हैं वही 8 उमीदवार पुरुष वर्ग के हैं जहाँ महिला कंडीडेट को लेकर जनताओं मे भी खासा चर्चा बना हुआ है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 मे कुल 9 कंडिडेट इस प्रकार हैं - 1) वीरेंद्र मरकाम, 2) छत्रपाल सिंह, 3) गणेश कवर मांझी, 4) किरण मरकाम, 5) राय सिंह मरकाम, 6) ओमप्रकाश हरिपाल कवर, 7) डॉ पवन कुमार, 8) राकेश कवर, 9) ठंडाराम उइके।

महिला नेतृत्व के दृष्टिकोणों से महत्वपूर्ण और प्रभावशाली भी हो सकती है। किरण मरकाम नें कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता प्राप्ति का संघर्ष नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का एक उदाहरण भी बन सकता है। यह दिखाता है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में, चाहे वह पुरुष-प्रधान क्यों न हो, अपनी जगह बना सकती हैं। आगे कहा कि जब एक महिला पुरुषों के बीच चुनावी मुकाबले में उतरती है, तो यह संदेश देता है कि महिलाओं को भी समान अवसर मिलने चाहिए क्युकी वे भी नेतृत्व के लिए योग्य होते हैं। किरण मरकाम वर्तमान मे महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री भी हैं जहा राजनीती से जुड़े हुए उन्होंने अपना काफी अनुभूव प्राप्त किया है। वही निर्वाचन आयोग नें किरण मरकाम क़ा चुनाव चिन्ह छाता छाप को निर्धारित किया है जहाँ क्षेत्र कि जनता से छाता छाप मे वोट करने कि अपील कि है। 

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement