मुंगेली//मुंगेली जिले में कलेक्टर राहुल देव ने राजस्व निरीक्षक नरेश कुमार साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
यह कार्रवाई सीमांकन के कार्य में लापरवाही और उदासीनता बरतने के कारण की गई है।
निलंबन के कारण
न्यायालय तहसीलदार मुंगेली में 18 नवंबर को सीमांकन प्रकरण दर्ज कर राजस्व निरीक्षक को भूमि सीमांकन करने हेतु ज्ञापन जारी किया गया था। लेकिन राजस्व निरीक्षक के प्रभार क्षेत्र अंतर्गत 12 सीमांकन प्रकरण लंबित हैं, जिसमें आज दिनांक तक प्रतिवेदन अप्राप्त है।
निलंबन की कार्रवाई
राजस्व निरीक्षक नरेश साहू को उक्त कृत्य हेतु छत्तीसगढ़ सिविल सेवा के नियम 1966 के नियम 9 (1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री साहू का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा जिला मुंगेली निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

0 Comments