Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

रेलवे ठेकेदारों ने jcb वाहन खड़ा कर हाथियों कों रोका, वापस गांव तरफ मुड़कर हाथियों ने कई गायों कों रौंद दिया, दहशत मे ग्रामीण।

 रेलवे ठेकेदारों ने jcb वाहन खड़ा कर हाथियों कों रोका, वापस गांव तरफ मुड़कर हाथियों ने कई गायों कों रौंद दिया, दहशत मे ग्रामीण।


ज्ञात है कि कटघोरा वन मंडल के ऐतमा नगर वन परीक्षेत्र मे हाथियों का आतंक छाया हुआ है जिससे ग्रामीण दहसत मे हैं रात रात भर जाग कर अपनी व अपने परिवार कि जान बचा रहे हैं, वही आज सुबह ही ख़बर मिली कि ग्राम मातिन क्षेत्र मे हाथियों ने टांडव कर जमकर उत्पात मचाया, वन विभाग समेत ग्रामीणों ने हाथियों कों खदेड़ने का प्रयास किया लेकिन खदेड़ पाने मे असमर्थ रहे, ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम बंजारी व मातिन के अलग अलग क्षेत्रो मे हाथियों का झुण्ड मंडरा रहा है बंजारी से होते हुए पचरा व मातीन कि ओरअपना पैर पसार रहे, हालांकि वन अमला मौके पर निगरानी कर ग्रामीणों के साथ हाथी कि हर गीतिविधि पर नजरें गड़ाये हैं लेकिन स्थाई रूप से समाधान करने पर असमर्थ ही हैं मातिन के एक ग्रामीण ने ख़बर दी कि आज हाथीयों के झुण्ड कों मातीन से खदेड़ा जा रहा था लेकिन रेलवे ठेकेदारों के वाहनो कों हाथियों के आने जाने वाले रास्ते पर खड़ा कर दिया गया जिससे हाथियों कों रहवासी इलाको से दूर जाने से रोक दिया जिसके वजह से हाथी पुनः ग्राम कि ओर आ गए और कई मवेसी कों मार डाला, मजबूर ग्रामीणो कों डरे समहे हाथी कि निगरानी करने के अलावा कोई उपाए नहीं, आज भी लगभग 5 दिन बित चुके हैं हाथियों ने ग्राम बंजारी, दमाउकुंडा, मड़ई, पचरा, मातिन जैसे क्षेत्रो मे भ्रमण कर हजारों किसानो के फसले बर्बाद कर रहे हैं। वही वन विभाग हाथी कि निगरानी करने के अलावा दूसरा समाधान निकाल पाने मे असमर्थ हो रहा। 

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement