आरोपी दिलीप राम घटना घटित कर गोवा भागने की फिराक में था, किंतु उसके पहले ही पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया
महिला एवं बच्चों संबंधी गंभीर अपराध घटित होने पर संवेदनशील पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा थाना लोदाम को प्रकरण की बारीकी से विवेचना कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये।
उक्त निर्देश के परिपालन में थाना लोदाम द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर दबिश देकर प्रकरण के आरोपी दिलीप राम को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया, पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया एवं बताया कि वह अपने गांव से भागकर गोवा जाने की तैयारी कर चुका था। *आरोपी दिलीप राम उम्र 21 साल निवासी लोदाम थाना क्षेत्र* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 04.11.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक हरिशकर सिंह, स.उ.नि. कमल सिंह राठिया, प्र.आर. 371 बितिन राम, आर. 600 मोरिस किस्पोट्टा, आर. 136 धनसाय राम, आर. 336 सुनित कुमार का योगदान रहा है।

0 Comments