एक से अधिक ग्राम पंचायत संभाल रहे पंचायत सचिव, पंचायत कार्य के साथ ग्रामीणों कों मुलाक़ात करने मे हो रहि है परेशानी।
रिपोर्ट :- नानक राजपुत
ग्राम पंचायतों के विकास में सचिवों की अहम भूमिका होती है लेकिन पोड़ी विकास खंड में सचिवों की संख्या काफी कम है। इसकी वजह एक से अधिक गांव की जिम्मेदारी कुछ सचिवों को सौंप दी गई है। अधिक गांवों को चार्ज होने की वजह से ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों की व्यस्तता अधिक हैं। इससे गांवों का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। साथ ही ग्रामीणों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पोड़ी उपरोड़ा जनपद में 114 ग्राम पंचायतें हैं और 216 पंचायत हैं । सचिवों की संख्या कम होने की वजह से इस गांवों में विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी 86 सचिवों को दी गई है। स्थिति यह है कि किसी सचिव को तीन से चार गांवों का भार सौंपा गया है। अधिक गांवों का चार्ज होने की वजह से व्यस्तता इतनी बढ़ गई है कि उनका पूरा समय कागजों का कोरम पूरा करने व ब्लाक में व्यतीत हो जाता है। गांव में बहुत कम जाना होता है। इसकी वजह से गांवों होने वाले विकास कार्यों की देखरेख मेठ के भरोसे रह गई है। सचिवों के गांव न पहुंचने से ग्रामीणों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सचिवों का दौरा कम अधिकतर कार्य कागजो पर
कुछ सचिवों कों एक से अधिक ग्राम पंचायत का प्रभार दिए जाने से कुछ विकास कार्य कागजो पर ही पूर्ण होते जा रहे हैं, जिसकी जमीनी हकीकत कों जांच होतो सच्चाई कुछ और ही बया होंगी, वही ग्राम पंचायत मे ग्रामीणों कों मुलाक़ात भी करनी हो तों उनसे मुलाक़ात भगवान भरोसे ही साबित हो रहि हैं, पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड भरस्टाचार का गढ़ माना जाता है क्युकी सुदूर अंचल के वनाँचल क्षेत्रो मे ब्लॉक या जिले के अधिकारी पहुंच विहीन होने के वजह से उस गढ़ तक नहीं पहुंच पाते व जांच प्रकरण लंबित रह जाती है और सेटल हो जाते है, पोड़ी उपरोड़ा मे कुछ यही खेल चल रहा है, शिकायत पर जांच अधिकारी नियुक्त होते हैं लेकिन सेटल हो जाते हैं वही जांच प्रतिवेदन पूर्ण कर मामला सेटल कर लिए जाता है।
फिलहाल जिला कलेक्टर अजित वसंत के निर्देश पर पोड़ी उपरोड़ा जनपद सीईओ कि तत्पर्ता व सख्ती से अधिकतर ग्राम पंचायतों मे पिछले रुके कई लंबित कार्यों मे गति आई है लेकिन क्या आगे भी यह कार्य निरंतर जारी रहेगा या पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड यु ही सफ़ेद हाथी साबित होता रहेगा, यें गौर करने वाली बात होगी।

0 Comments