Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

शस्त्र पूजन पुलिस बल के साहस और शक्ति का प्रतीक है बांगो और कटघोरा पुलिस ने भी किया शस्त्र पूजन।

 रिपोर्ट:-नानक राजपूत

विजयादशमी के पावन अवसर पर कोरबा जिले के सभी थाना चौकियो में वर्षों से चली आ रही शस्त्र पूजन की परंपरा को निभाते हुए आज शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी मे बांगो व कटघोरा थाना मे भी शस्त्र पूजन कि गई जहाँ बांगो थाना प्रभारी व स्टाफ, कटघोरा थाना प्रभारी व स्टाफ ने पूजन करते हुए महाकाली की आराधना कि, विजया दशमी का यह पूजन पुलिसकर्मियों के बीच साहस और कर्तव्यनिष्ठा को बढ़ाने का प्रतीक है। प्रति वर्ष शस्त्रागार में रखे शस्त्रों की विधिवत साफ-सफाई और पूजा की जाती । इस पूजन का उद्देश्य शस्त्रों के प्रति सम्मान और उनकी देखरेख को बढ़ावा देना है, जो पुलिस बल के साहस और शक्ति का प्रतीक होते हैं।

पूजन कार्यक्रम मे बांगो थाना से थाना प्रभारी उषा सोंधिया, शिवशंकर परिहार, अशोक खरे, पुरनजन साहू, दुस्यंत गोभील, गजेंद्र बिंझवार, विजेंद्र बिंझवार लाल चंद्र पटेल, किशन कन्हैया उपस्थित रहे वही कटघोरा थाना से थाना प्रभारी प्रभारी धर्मनारायण तिवारी, उप निरीक्षक शिवकुमार कोसरिया, सहायक उपनिरीक्षक राम पांडेय, सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक सुरेश तंवर, प्रधान आरक्षक निलेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक गोपाल यादव, आरक्षक रमेश कश्यप, महिला आरक्षक रामेश्वरी कंवर, आरक्षक पुष्पेंद्र कुर्रे, आरक्षक अजय खुटले, आरक्षक खम्मन सिंह व कटघोरा थाना के समस्त स्टाफ ने दशहरे के पर्व पर शस्त्र पूजा की गई। 

कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने कहा कि विजयादशमी बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। ऐसे में पुलिस का प्रयास है कि वह बुरा काम करने वाले, देश विरोधी ताकतों और हिंसा करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करे। दशहरे पर हर बार शस्त्रपूजन के बाद अधिकारियों द्वारा हर्ष फायर किया जाता है। थाना प्रभारी श्री तिवारी द्वारा दशहरे पर्व पर हर्ष फायर भी किया गया। कटघोरा पुलिस ने इस बार दशहरे पर ये संदेश दिया है कि पुलिस आम जनता से दोस्ती कर समाज मे वैमनस्यता फैलाने वाले लोगों पर सख्ती से कार्रवाई करेगी।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement