बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा का त्योहार पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के ग्राम पचरा मे प्रतिवर्ष मनाया जाता है इस वर्ष भी बड़े धूम धाम से मनाने कि योजना बनी है वही रावण का पुतला भी बनकर तैयार है जहाँ कुछ ही समय पश्चात श्री राम लक्षमण कि झाकियों के साथ रावण का वध किया जायेगा उसके बाद आज रात्रि कालीन आर्केस्ट्रा के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, रावण के पुतला कों आकर्षक आकार देने वाले गणेश किताब ने बताया कि वह प्रति वर्ष रावण के पुतला का आकार देते आ रहा है वही इस वर्ष लगभग एक सप्ताह से कड़ी मेहनत करते हुए सही समय पर उसने एक बार फिर पुतला खड़ा कर दिया है जो रौनकता और काफ़ी आकर्षक लग रहा, वही समिति के सदस्यों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रो मे विषेस तौर पर इस विजया दशमी कों मनाया जाता है जहाँ हजारों कि संख्या मे लोग कार्यक्रम का आनंद लेने आते हैं वही इस वर्ष भी काफ़ी अधिक संख्या मे लोगो के आने कि उम्मीद जताई जा रहि है जहाँ सुरक्षा कि दृश्टिकोण से बैरीकेट भी लगाए गए हैं जहाँ बांगो थाना स्टॉफ कि भी उपस्थिति से व्यवस्था भी काफ़ी सुगम होने वाली है।

0 Comments