Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

पत्थलगांव थाने में शस्त्र पूजन:दशहरे पर्व पर निभाई सदियों पुरानी परंपरा, एसडीओपी बोले- बुरे कार्यों का करें त्याग

 पत्थलगांव - विजयादशमी पर्व के अवसर पर पत्थलगांव पुलिस थाने के शस्त्रागार के औजारों की पूजा अर्चना की। इस मौके पर एसडीओपी डा ध्रूवेश जायसवाल एव थाना प्रभारी विनीत पांडे ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुरक्षा का आशीर्वाद मांगा। शस्त्र पूजा की यह परंपरा आदि काल से चली आ रही है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों को लोगों की सुरक्षा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने विधिवत पूजन किया। इस मौके पर एसडीओपी ध्रूवेश जायसवाल ने कहा लोक हित और लोगों की रक्षा के लिए पुलिस कार्य कर रही है। दशहरे के मौके पर सभी को बुरे कार्यो का त्याग का भी प्रण लेना चाहिए उन्होंने


कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा पुलिस की सेवा निस्वार्थ होनी चाहिए। देश भक्ति और जनसेवा ही पुलिस का मुख्य कार्य हैं। । थाना प्रभारी विनीत पांडे ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था की कामना की। जिसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों ने भी बारी- बारी शस्त्र की पूजा की और सुख - समद्वि की मनोकामना मांगी।

पूजन के बाद थाने के सभी शस्त्र को शस्त्रागार में व्यवस्थित रखा गया। बता दे की दशहरे के शुभ अवसर पर एसडीओपी डा ध्रूवेश जायसवाल एव थाना प्रभारी विनीत पांडे ने पुलिस परिवार, मीडिया बंधु एवं समस्त शहरवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसी के साथ उन्होने दशहरा पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मानने का आग्रह किया।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement