बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व, विजय दशमी पर बांगो थाना में शस्त्र पूजन संपन्न
बांगो थाना :- विजयदशमी के पावन पर्व पर पूरे प्रदेश में दशहरा बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में कोरबा जिले के बांगो थाना परिसर में भी विशेष आयोजन किया गया, जहां परंपरागत विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। आयोजन के दौरान थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा सहित थाना स्टाफ और पुलिस जवान मौजूद रहे। सभी अधिकारियों और जवानों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर शस्त्रों का पूजन किया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिसकर्मियों ने समाज में शांति, सुरक्षा और न्याय की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

0 Comments