Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

पचरा में आज 31 फिट ऊंचे रावण दहन के बाद जगराता का आयोजन

पचरा में आज 31 फिट ऊंचे रावण दहन के बाद जगराता का आयोजन

पचरा :- विजयदशमी के पावन अवसर पर पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के ग्राम पचरा में इस वर्ष भी धूमधाम से दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। परंपरा के अनुरूप यहां शाम को रावण दहन का आयोजन होगा। इस बार 31 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन कर असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया जाएगा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रावण दहन कार्यक्रम का शुभारंभ शाम से होगा और करीब रात 8:30 बजे विधिवत रूप से रावण दहन किया जाएगा। रावण के पुतले को आकर्षक रूप दिया गया है, जिसे देखने ग्रामीणों में खासा उत्साह है। रावण दहन के साथ ही अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने और बुराई के अंत का प्रतीकात्मक संदेश दिया जाएगा। रावण दहन के उपरांत रात्रिकालीन जगराता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। इस दौरान भक्ति गीत, माता की चौकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। ग्रामीण बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक माहौल का आनंद लेंगे। आयोजन स्थल पर बांगो पुलिस की टीम द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। पुलिस जवान पूरे आयोजन स्थल पर तैनात रहेंगे और भीड़ पर निगरानी रखेंगे। साथ ही किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की भी पूरी तैयारी की गई है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement