लूटकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार बांगो थाना पुलिस की बड़ी सफलता, बिहार से दबोचा गया आरोपी। लूट हुई कार का भी मिला सुराग।
पोड़ी उपरोड़ा :- बांगो थाना क्षेत्र में जुलाई माह में हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का तीसरा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। यह वही मामला है जिसमें चाम्पा निवासी कार चालक से कार व मोबाइल लूटकर आरोपी बिहार फरार हो गए थे। इस प्रकरण में पूर्व में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अब तीसरे आरोपी को भी बांगो पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। वही लूटी हुई कार का सुराग भी पुलिस को हाथ लगा है जिसपर तहकीकात जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जुलाई माह में चाम्पा निवासी कार चालक अमन कुमार ने अपने वाहन में कुछ युवकों को चाम्पा से कोरबा के लिए बुकिंग पर ले जाया था। रास्ते में बांगो थाना क्षेत्र के रिंगनिया पहुंचने पर आरोपियों ने चालक के साथ मारपीट कर उसकी कार और मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित अमन कुमार ने बांगो थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पहले ही बिहार से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। वही अन्य आरोपियों की पतासाजि हेतु एसपी कोरबा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर, एसडीओपी पंकज ठाकुर तथा थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में साइबर सेल कोरबा से संजीव, चौकी चैतमा से संतोष तिवारी तथा बालको थाना के अधिकारी कर्मचारी सलामुद्दीन भी शामिल थे। साइबर सेल के प्रभारी अजय एवं तकनीकी विश्लेषण में डेमन की विषेस मदद से पुलिस ने वहीं अब तीसरा आरोपी आशीष राय को भी बिहार से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। बांगो थाना पुलिस का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही पूरे गैंग का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि बांगो पुलिस ने अपराधियों तक पहुंचने में उत्कृष्ट कार्य किया है। और कहा की जिले में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

0 Comments