Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

दर्दनाक हादसा: बस बनी मौत का गोला 20 लोग जिंदा जले सरकार ने किया

 राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हुआ। जहां जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक बस में थैयत गांव के पास अचानक आग लग गई। हादसा दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ था। बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे।



आग लगते ही बस जलकर राख हो गई। अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और कई यात्री घायल हैं। ग्रामीणों और राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और रेत व पानी से आग बुझाने की कोशिश की। दमकल और पुलिस की टीमों ने एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।


घायलों को जवाहर अस्पताल और कुछ को जोधपुर रेफर किया गया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या इंजन के ज्यादा गर्म होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है और प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये व घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी घटना स्थल का दौरा किया और राहत कार्यों की समीक्षा की।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement