Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्र के ग्राम माटीपहाड़छर्रा में मिला ,युवक युवती का शव

 17.09.25 को मृतक युवती के पिता ने चौकी कोल्हेनझरिया में सूचना दिया था कि दिनांक 16.09.25 की रात्रि लगभग 08.00 बजे के आसपास उसकी बेटी मृतिका संदिला पैंकरा, खाकर, घर से निकली थी, काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर, उसके व उनके परिजनों के द्वारा आस पास पता तलाश की जा रही थी, इसी दौरान दिनांक 17.09.25 को माटीपहाड़ छर्रा के गोठान के पास एक पेड़ के नीचे, इसकी बेटी मृत अवस्था में मिली, व उसी पेड़ के ऊपर एक युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।


     ➡️ सूचना पर चौकी कोल्हेनझरिया पुलिस के द्वारा मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, मर्ग कायम कर घटना स्थल पर रवाना हुआ गया, घटना स्थल के निरीक्षण के पश्चात, पूछताछ पर मालूम चला कि, मृत युवती नाम संदिला पैंकरा है जो कि माटी पहाड़ छर्रा की निवासी है, व फंदे पर लटके युवक का नाम चूड़ा मणि साय है, व वह टांगर गांव थाना कांसाबेल का निवासी है। उसके रिश्तेदार माटी पहाड़ छर्रा में रहते हैं, जिससे वह माटी पहाड़ छर्रा में आता जाता रहता था।

     ➡️ पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टिया मामला प्रेम प्रसंग में, युवक द्वारा युवती की हत्या कर, आत्म हत्या का प्रतीत होता है, दोनों शव का पोस्ट मार्डम कराया गया है। पी एम रिपोर्ट के आधार पर मामले में और खुलासा होगा।


    ➡️ हत्या, आत्महत्या के कारणों के संबंध में पुलिस की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement