Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

पोड़ी उपरोड़ा से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम कि शुरुआत, जिला पंचायत सीईओ रहे मौजूद।

पोड़ी उपरोड़ा से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम कि शुरुआत, जिला पंचायत सीईओ रहे मौजूद। 

पोड़ी उपरोड़ा : - दिनांक 17/09/2025 को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा परिसर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत स्वयं उपस्थित रहे और कार्यक्रम की शुरुआत शपथ ग्रहण से कराई। जनपद स्तर पर आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा ग्रामीण जन बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान जिला सीईओ ने स्वच्छता को केवल एक सरकारी कार्यक्रम न मानते हुए इसे जनआंदोलन के रूप में अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से स्वास्थ्य, पर्यावरण और ग्राम विकास सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।इसके पश्चात सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY), जनमन आवास योजना तथा पूर्व में स्वीकृत पुराने आवास की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में यह स्पष्ट निर्देश दिए गए कि आवास योजनाओं से जुड़े किसी भी पात्र हितग्राही को वंचित न रखा जाए। साथ ही उन्होंने ग्राम सचिवों, रोजगार सहायकों और आवास मित्रों की जिम्मेदारियों की भी विस्तृत समीक्षा की। आवास निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि पारदर्शिता और ईमानदारी से कार्य करें, ताकि योजनाओं का लाभ सही हितग्राहियों तक पहुंचे। बैठक के दौरान सभी पंचायतों के सचिवों और रोजगार सहायकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं आवास मित्रों को हितग्राहियों को सहयोग करने तथा निर्माण कार्य में तेजी लाने की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई।

अंत में सीईओ जिला पंचायत ने सभी उपस्थितों से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान और आवास योजना दोनों को प्राथमिकता से लेकर कार्य करें, जिससे ग्राम पंचायतों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement