दुर्ग / महाविद्यालय धनोरा जिला दुर्ग के MSW कोर्स के अंतिम वर्ष के छात्र और छात्राओं द्वारा 4th sem का और द्वितीय वर्ष के छात्र और छात्राओं द्वारा 2 nd sem का पेपर का रिचेकिंग के लिए हेमचंद यादव युनिवर्सिटी दुर्ग के कुलसचिव के नाम से आवेदन उपकुलसचिव डॉ राजमणि पटेल को दिया गया| छात्र और छात्राओं का कहना है| कि
हेमचंद यादव युनिवर्सिटी दुर्ग ने इस बार छात्र और छात्राओं के भविष्य के साथ गलत किया है| MSW अंतिम वर्ष के छात्र और छात्राओं का कहना है| उनका रिजल्ट 1st sem , 2nd sem और 3rd sem का अंक अच्छा आया है| पर इस बार 4th sem का पेपर में अच्छा बनने के बाद भी उनको कम अंक दिया गया | जिससे उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया|वहीं द्वितीय वर्ष की छात्र और छात्राओं का कहना की 1st
sem का रिजल्ट अच्छा आया और इस बार 2nd sem का पेपर अच्छा जाने के बाद भी कम अंक देकर उनका रिजल्ट खराब कर दिया गया| और दोनों वर्ष के विद्यार्थियों का कहना है कि उनका सभी पेपर रिचेकिंग किया जाए | नहीं तो वो कोर्ट जा सकते हैं| हेमचंद यादव युनिवर्सिटी दुर्ग के उपकुलसचिव डॉ राजमणि पटेल का कहना है| कि हम MSW के छात्र और छात्राओं के पेपर रिचेकिंग की बात हम जांच कमेटी में रखेंगे यदि उसमें जो निर्णय लिया जाएगा उसके बाद ही रिचेकिंग होगा यदि रिचेकिंग का निर्णय नहीं लिया गया तो केवल रि टोटल बस होगा जो रि टोटल में डाले हैं| उनका बस|


0 Comments