बांगो पहाड़ मे हाथियों का दस्तक, शिव मंदिर के पीछे लगभग 27-28 हाथी मौजूद, ग्रामीणों मे दहशत।
ऐतमानगर :- कटघोरा वनमंडल अंतर्गत ऐतमानगर वन परिक्षेत्र के बांगो पहाड़ क्षेत्र में बीती रात हाथियों के एक बड़े झुंड ने दस्तक दी है। ग्रामीणों के अनुसार, शिव मंदिर के पीछे लगभग 28 हाथियों का झुंड देखा गया, जिसमें कुछ छोटे बच्चे हाथी (बेबी एलीफैंट) भी शामिल हैं। इस अचानक हुई आगमन से इलाके के ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में आमतौर पर हाथियों की आवाजाही नहीं होती, और यदि आते भी हैं तो डुमरमुड़ा मार्ग से होते हुए आते हैं। पहाड़ी के ऊपर 15 से 20 परिवार निवासरत हैं, जिनके लिए खतरा बना हुआ है। विभाग ने संभावना जताई है कि पहाड़ से उतरकर हाथी बांगो रेत घाट होते हुए पाथा कि ओर जा सकते हैं वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है, लेकिन वन विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है।

0 Comments