बांगो थाना में एकल अभियान विद्यालय के दीदी, आचार्यों व सदस्यों ने मनाया रक्षा बंधन, थाना प्रभारी व पुलिस स्टाफ के कलाई पर बांधी राखी
पोड़ी उपरोड़ा :- आज एकल अभियान के दीदी आचार्यों द्वारा बांगो थाना परिसर में रक्षा बंधन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के दीदी, आचार्यों व भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों ने थाना प्रभारी सहित समस्त पुलिस स्टाफ की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र सेवा में निरंतर सफलता की कामना की। कार्यक्रम में थाना स्टाफ ने बड़े ही उत्साह और आत्मीयता के साथ भाग लिया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे और पुलिस-जन के बीच विश्वास को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री किरण मरकाम, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री एवं संच समिति अध्यक्ष शोभा राजपूत, संच प्रमुख धनश्याम कुमार, सदस्य संध्या पाठक, वैशाली जोशी, आचार्य केतन, राजकुंवर, मंगली, सुनील, राम सिंह और प्रभात सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



0 Comments