Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

मनीष अग्रवाल को मिला बड़ा दायित्व, बने भाजपा जिला महामंत्री

 “मनीष अग्रवाल को मिला बड़ा दायित्व, बने भाजपा जिला महामंत्री”


जशपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से अहम निर्णय लिया है। पार्टी ने मनीष अग्रवाल को जशपुर जिला भाजपा का जिला महामंत्री नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का वातावरण है।

मनीष अग्रवाल लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे युवाओं के बीच लोकप्रिय चेहरा माने जाते हैं और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में उनका विशेष योगदान रहा है।

जिला महामंत्री बनाए जाने के बाद मनीष अग्रवाल ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने “प्रदेश एवं शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, संगठन को मजबूत बनाने का किया वचन”   कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मनीष अग्रवाल को जिला महामंत्री बनाए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

👉 यह नियुक्ति भाजपा के लिए संगठनात्मक मजबूती का बड़ा कदम मानी जा रही है।


---

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement