बांगो थाना क्षेत्र में सजग कोरबा कार्यक्रम का आयोजन। नशा ट्रैफ़िक नियम, साइबर फ्राड से बचने के बताये उपाए।
बांगो :- बांगो थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा व उनकी टीम द्वारा सजग कोरबा कार्यक्रम के तहत थाना क्षेत्र मे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा। इस अवसर पर सरभोका ग्राम मे कार्यक्रम आयोजित कि गई जिसमे बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्राम सरपंच, पंच एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से नशे से दूर रहने की अपील की और कहा कि नशा परिवार, समाज एवं आने वाली पीढ़ी के लिए हानिकारक है। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने पर भी विशेष जोर देते हुए कहा कि वाहन हमेशा धीरे चलाएँ, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करें और नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन न चलाने दें। इसी दौरान उन्होंने लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके बताए और सोशल मीडिया का सतर्कता से उपयोग करने की सलाह दी। कार्यक्रम में ग्राम की महिलाओं ने भी यह संकल्प लिया कि वे क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाएँगी और इस पर स्वयं नज़र रखकर कार्रवाई के लिए पुलिस को सूचना देंगी।ग्रामीणों ने थाना प्रभारी की बातों को गंभीरता से सुना और अनुसरण करने का आश्वासन दिया। सजग कोरबा कार्यक्रम को लेकर उपस्थित लोगों ने इसे समाजहित में एक सराहनीय पहल बताया।

0 Comments