सड़क दुर्घटना में घायल युवक की 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की सूझबूझ से जान बची
दिनांक 20 अगस्त दिन बुधवार को दोपहर तकरीबन 2:00 बजे के आसपास कटघोरा थाना के पास मेन रोड में एक युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे उसके सिर एवं रीढ़ की हड्डी (स्पाइन) में गंभीर चोटें आईं। युवक की हालत इतनी गंभीर थी कि उसके बचने की संभावना बहुत कम दिख रही थी।
इसी दौरान कोरबा की ओर से आ रही 108 एंबुलेंस (वाहन संख्या CG 04 MZ 1925) मौके पर पहुँची। पूछताछ में पता चला कि यह एंबुलेंस जटगा अस्पताल के लिए रवाना थी और उसमें तैनात कर्मचारी किसी अन्य केस को लेकर जा रहे थे। लेकिन गंभीर परिस्थिति को देखते हुए एंबुलेंस में उपस्थित टेकनीशियन राजेंद्र कुमार जायसवाल एवं पायलट कालेश्वर प्रसाद ने तुरंत सूझबूझ का परिचय देते हुए घटनास्थल पर बिना देर किए 108 की टीम ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार प्रदान किया और उसे त्वरित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटघोरा पहुंचाया। कर्मचारियों की तत्परता और मानवीय पहल से युवक को समय पर इलाज मिल सका। बताया जा रहा कि घायल व्यक्ति की हालत अब पहले से बेहतर बताई है। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस कर्मचारियों की इस त्वरित कार्रवाई और मानवता पूर्ण कार्य की प्रशंसा की है। उनका कहना है कि यदि समय पर मदद नहीं मिलती तो युवक की जान बचाना मुश्किल हो जाता। इस घटना से साबित कर दिया कि 108 आपातकालीन सेवा आमजन के लिए जीवन रक्षक है।
.jpg)
0 Comments