Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

क्या किसी की जान जाएगी तब भरेगा गड्ढा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग की अनदेखी, SDM के भी निर्देशों का अवहेलना।

क्या किसी की जान जाएगी तब भरेगा गड्ढा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग की अनदेखी, SDM के भी निर्देशों का अवहेलना। 

पोड़ी उपरोड़ा/सलिहा भाठा :- विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत सलिहा भाठा के आमा नाला पुलिया के पास मुख्य मार्ग पर एक बड़ा गड्ढा बन गया है, इसकी ख़बर प्रकाशित व SDM टी आर भरद्वाज के निर्देश के बावजूद लापरवाह pmgsy विभाग गंभीरता नहीं दिखा रहा, यह गड्ढा खुल कर हादसे को खुला न्यौता दे रहा है। यह वही मार्ग है जो गुरसिया से जटगा की ओर जाता है और इलाके का प्रमुख संपर्क साधन है। भारी बारिश के कारण सड़क पर गड्ढा इतना गहरा हो गया है कि दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। ग्रामीण उक्त रास्ते मे रात को भी सफर करते हैं जहाँ कई बार गड्ढे मे भी गिरते गिरते बचे हैं यहां ना ही सांकेतिक बोर्ड लगाया जा रहा ना ही गड्ढे को मरम्मत की जा रही। लोग किसी तरह खुद से लकड़ी व्यवस्था करके आने जाने वाले लोगो को सतर्कता बरतने को कह रहे हैं, लेकिन विभाग की लापरवाही देखिये ना ही कुछ कदम उठाया जा रहा ना ही लोगो के हितो मे काम किया जा रहा। 

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement