Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

ईसाई बन चुके ग्रामीण की मौत, कफ़न – दफन को लेकर गांव में बवाल, कब्र से बाहर निकाला गया शव…

कांकेर :- ईसाई बन चुके ग्रामीण की मौत, कफ़न – दफन को लेकर गांव में बवाल, कब्र से बाहर निकाला गया शव…

कांकेर:-  जिले के जामगांव में धर्मांतरण के मामले को लेकर जमके बवाल हुआ है। इसाई धर्म अपना चुके ग्रामीण की मौत के बाद उनके शव के कफ़न दफन को लेकर पिछले दो दिनों से गांव में तनाव की स्थिति है। आज आक्रोशित भीड़ ने चर्च में घुसकर तोड़फोड़ की। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों को रोकने की कोशिश की जा रही है।

कांकेर जिले में धर्म परिवर्तन कर ईसाई बन चुके ग्रामीण की मौत के बाद कफ़न दफन को लेकर जारी विवाद ने आज दोपहर खतरनाक मोड ले लिया। बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के ग्रामीणों ने गांव में बने चर्च में जमकर तोड़फोड़ की है। ग्रामीण मृतक के शव को कब्र से निकालकर गांव से दूर दफन करने की मांग कर रहे है। इसी बीच मामले में नया मोड़ तब आ गया जब मृतक के भाई ने अपने भाई की हत्या की आशंका जताते हुए शव को कब्र से बाहर निकालने की मांग कर दी। जिसके बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जामगांव निवासी सोमलाल राठौर को दो दिन पहले बीमारी से मौत के बाद उसके शव को उसके परिजनों ने गांव में ही अपनी जमीन पर दफन कर दिया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने धर्म परिवर्तन करने और ईसाई धर्म अपना लेने के कारण गांव में कफ़न दफन करने पर विवाद खड़ा कर दिया। ग्रामीण शव को बाहर निकालने की मांग पर अड़े रहे। दो दिनों तक चले विवाद के बाद आज ग्रामीणों ने उग्र रुख अपना लिया और चर्च में तोड़फोड़ कर दी। जिसके बाद मृतक के भाई के आवेदन पर शव को बाहर निकाला गया है। कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर के अनुसार मृतक के भाई के आवेदन पर शव को बाहर निकाला गया है और नरहरपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा। शव को गांव से बाहर भेजे जाने के बाद गांव में माहौल शांत करवाने पुलिस के आला अधिकारी मौजूद है। एसपी आई कल्याण एलिसेला ने कहा कि चर्च में तोड़फोड़ की खबर मिली है, जिसकी शिकायत संबंधित थाना में शिकायत करने की भी खबर है, शिकायत के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement