छत्तीसगढ़ प्रदेश में 20 वर्ष से कार्यरत एनएचएम के कर्मचारीयों की मांगे पूरी नहीं होने के कारण और 17 जुलाई 2025 को शासन को अंतिम बार 15 अगस्त 2025 तक 10 सूत्रीय मांग पूरा करने का ज्ञापन दिया गया है| जो पूरा नहीं होने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिलों के 16000
एनएचएम कर्मचारी 18 अगस्त 2025 से अनिश्चितकालीन कालीन हड़ताल पर जाएंगे| साथ ही दुर्ग जिले के एनएचएम कर्मचारी 1 मई 2025 को छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम संघ के आवाहन पर एक दिवसीय सामुहिक हड़ताल पर तुता रायपुर जाने की जानकारी देकर गये थे | उसके बाद भी एक दिन का कर्मचारीयों का सैलरी केवल दुर्ग जिला के एनएचएम कर्मचारीयों का कांटा गया है|जो अब तक नहीं मिला है| जिससे दुर्ग जिला के सभी एनएचएम कर्मचारीयों में काफी आक्रोश है|यदि उनकी कटी हुई सैलरी नहीं मिला तो बो बड़ा कदम उठाने की तैयारी में हैं| छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग को 70% एनएचएम कर्मचारी ही संभालते हैं| छत्तीसगढ़ एनएचएम कर्मचारीयों की मुख्य 10 मांगे नियमितीकरण, ग्रेड पे, समान कार्य समान वेतन, मेडिकल छुट्टी, अनुकंपा नियुक्ति,जांब सुरक्षा,27% वेतन वृद्धि ,CR को बंद करना,सरकारी नौकरी में 50% स्वास्थ्य विभाग के पद पर एनएचएम कर्मचारीयों के लिए आरक्षण जैसे मांगी रखी गई है| छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायको को 154 बार ज्ञापन विभिन्न जिलों के एनएचएम कर्मचारीयों द्वारा देने के बाद भी उनकी मांग पूरी नहीं हुई|

0 Comments