Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

सलिहाभाठा : हाथी से फ़सल नुकसान की सुचना के बाद स्थल निरिक्षण करने पहुंची पटवारी, फ़सल नुकसान का किया निरिक्षण

सलिहाभाठा : हाथी से फ़सल नुकसान की सुचना के बाद स्थल निरिक्षण करने पहुंची पटवारी, फ़सल नुकसान का किया निरिक्षण। 

सलिहा भाठा :- पिछले दिनों सलिहा भाठा के किसान वीरेंद्र मरकाम व कुछ किसानो के सुचना पर एक ख़बर प्रकाशित की गई जिसमे किसान के खेतो के फ़सल व पशु नुकसान की ख़बर प्रकाशित हुई थी, जिसमे किसान ने बताया था की 20 जुलाई को हाथी ने फ़सल व मवेशी को नुकसान पहुंचाया है, जिस पर वन विभाग को सुचना के बाद स्थल निरिक्षण प्रक्रिया की गई थी, वही पंचनामा मे राजस्व विभाग से पटवारी द्वारा भी तैयार किया जाता है, जहाँ कुछ किसानो ने बताया था की सप्ताह भर बाद भी पटवारी को सुचना के बावजूद स्थल निरिक्षण नहीं किया गया जहाँ समाचार एजेंसी ने इस मामले मे पटवारी से बात की, जहाँ पटवारी ने जानकारी देते हुए बताया था की मुझे किसान से सप्ताह भर पहले नहीं बल्कि दो दिन पहले ही जानकारी दी गई, वही पटवारी ने बताया की एक किसान जरूर पंचनामा मे दस्तखत कराने कागजात लेकर आया था लेकिन मैंने उसे यह कहा की ज़ब तक स्थल निरिक्षण नहीं किया जायेगा तब तक हस्ताक्षर करना सही नहीं होगा, उसके बाद सोमवार को स्थल निरिक्षण करने की बाते किसानो को पटवारी ने कही। समाचार मे दोनों पक्षो को रखते हुए ख़बर प्रकाशित की गई थी। 

उसके बाद सोमवार को पटवारी धनश्री सिदार सलिहा भाठा पहुंची प्रभावित किसानो से मुलाक़ात हुई जहाँ कुछ किसान मौके पर रहे व एक किसान वीरेंद्र मरकाम किसी कारण वश मौके पर उपस्थित नहीं हो पाए, पटवारी ने बताया की जो किसान मौके पर थे उनका नुकसान कुछ खास नहीं दिखा, वही ऐसे किसान जिनके माध्यम से समाचार लगी थी वे किसान मौके पर मौजूद नहीं रहे, वही पटवारी ने बताया की समाचार के अनुसार सप्ताह भर से सुचना वाली जानकारी कुछ किसानो द्वारा लगवाई गई थी कहा की सुचना मे सत्यता नहीं है। आगे पटवारी ने कहा की आवश्यकता पड़ने पर संबंधित किसानो के खिलाफ जो मौके पर स्थल निरिक्षण के दौरान उपस्थित नहीं हुए उन पर झूठी सुचना व झूठी ख़बर प्रकाशित करवाने के मामले मे रिपोर्ट दर्ज भी की जा सकती है।

फिलहाल मामले मे पटवारी ने स्थल निरिक्षण कर पंचनामा तैयार किया कहा की जो किसान उपस्थित नहीं हो पाए उनका प्रकारण अन्य किसी दिन बनाया जायेगा, क्षेत्र के किसानो ने कहा की इसी तरह सही समय पर प्रसासनिक सहयोग मिलता रहे तो पीड़ित किसान जो नुकसान का दंश झेल रहे उन्हें कुछ हद तक राहत मिल सकेगी। 

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement