Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

गुरसिया - जटगा प्रमुख मार्ग पर बना जानलेवा गड्ढा, हादसे को दावत दे रहा — जिम्मेदार बेखबर!

गुरसिया - जटगा प्रमुख मार्ग पर बना जानलेवा गड्ढा, हादसे को दावत दे रहा - जिम्मेदार बेखबर! 

पोड़ी उपरोड़ा/सलिहा भाठा :- विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत सलिहा भाठा के आमा नाला पुलिया के पास मुख्य मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पर एक बड़ा गड्ढा बन गया है, जो हादसे को खुला न्यौता दे रहा है। यह वही मार्ग है जो गुरसिया से जटगा की ओर जाता है और इलाके का प्रमुख संपर्क साधन है। भारी बारिश के कारण सड़क पर गड्ढा इतना गहरा हो गया है कि दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है।

चौंकाने वाली बात यह है कि अभी तक संबंधित विभाग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को इसकी जानकारी नहीं मिली है या फिर मिली भी है तो अनदेखी की जा रही है। यदि समय रहते इसे नहीं भरा गया, तो कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है, जिसमें जानमाल की क्षति हो सकती है। इस बार मानसून में क्षेत्र के कई नदी-नाले उफान पर हैं। कई मार्गों पर आवागमन घंटों तक बाधित हो रहा है। वहीं कुछ मार्गों पर बने पुल-पुलियों व सड़कों की हालत यह दर्शा रही है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता किया गया है।

कमजोर निर्माण या भ्रष्टाचार की बुनियाद, जनता पूछ रही है—जिम्मेदार कौन? 

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सड़कों व पुल-पुलियों के निर्माण में भारी कमीशनखोरी होती है, जिसका नतीजा बारिश में खुलकर सामने आता है। निर्माण के कुछ समय बाद ही सड़कें उखड़ने लगती हैं, गड्ढे बन जाते हैं, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब बड़ा सवाल यह है कि सड़क पर बने इस जानलेवा गड्ढे की जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार है? जब हादसा होगा तब ही मरम्मत होगी? मांग है की तत्काल मरम्मत हो और दोषियों पर कार्यवाही हो, 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त मार्ग की तुरंत मरम्मत की जाए एवं सड़क निर्माण में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों और अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाहियों पर रोक लग सके।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement