Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

जोराडोल में पीएम आवास मजदूरी राशि गबन का मामला, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 पत्थलगांव।ग्राम जोराडोल के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मंजूर आवास निर्माण में मजदूरी भुगतान में हुई अनियमितता को लेकर पत्थलगांव एसडीएम ऋतुराज सिंह बिसेन को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मनरेगा योजना के अंतर्गत आवास निर्माण कार्य हेतु स्वीकृत मजदूरी राशि का दुरुपयोग किया गया है। बिना जानकारी के अन्य मजदूरों के नाम से फर्जी मास्टर रोल तैयार कर राशि निकाल ली गई।


ग्रामीणों ने बताया कि इस गंभीर गड़बड़ी का मुद्दा ग्राम सभा में आयोजित मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण बैठक में उठाया गया, जहाँ रोजगार सहायक एवं सचिव ने गड़बड़ी स्वीकारते हुए आपसी सहमति से राशि लौटाने के लिए एक इकरारनामा भी तैयार किया। रोजगार सहायक द्वारा उस पर हस्ताक्षर भी कर दिए गए, परंतु ग्राम सचिव ने न केवल साइन करने से इनकार किया, बल्कि सभी ग्रामीणों के सामने इकरारनामा फाड़ दिया। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम से निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीएम ऋतुराज सिंह बिसेन ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें समय पर न्याय नहीं मिला तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement