पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड में नव पदस्थ बीईओ के आर दयाल का शिक्षकों ने किया आत्मीय स्वागत, शिक्षा सुधार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
पोड़ी उपरोड़ा :- आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड में नव नियुक्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) के आर दयाल का शिक्षकों ने सौजन्य भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने फूल गुलदस्ता श्रीफल भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
भेंट के दौरान क्षेत्र में शिक्षा की वर्तमान स्थिति, समस्याएं और उसके निराकरण के उपायों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। शिक्षकों ने खासकर ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों के स्कूलों की समस्याओं, शिक्षक संसाधनों की कमी, विद्यार्थियों की उपस्थिति, आधारभूत सुविधाओं की स्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आवश्यकता पर अपने सुझाव रखे। इस मौके पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष रामशेखर पांडेय, प्रदेश संगठन मंत्री प्रमोद सिंह राजपूत ,ब्लॉक सचिव पीलासाव साहू , योगेश कांत,संजय तम्बोली ,विनय सिंह जिला पदाधिकारी ,,जितेंद्र भारद्वाज,पवन भारिया, मनबोध सारथी,अश्वनी खरे , जय पांडेय आदिले रामकुमार भार्गव महिला शक्ति में यशोधरा पाल ,रम्भा तंवर उपस्थित रहे। सभी ने नवपदस्थ बीईओ से अपेक्षा जताई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और गति मिलेगी। श्री के आर दयाल ने भी शिक्षकों के सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि वे क्षेत्र की शैक्षणिक चुनौतियों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की नींव होते हैं, और उनकी भूमिका को सशक्त बनाने के लिए विभागीय स्तर पर हर संभव सहयोग किया जाएगा।
.jpg)
0 Comments