रायपुर _ शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ संस्था के द्वारा विभिन्न स्तर व समय-समय पर विद्यालयीन बच्चों ,समाज सेवा व शिक्षकों के कला प्रतिभा पर सराहनीय कार्य किया जाता है इसी तारतम्य में ग्राम बागतराई विकासखंड व जिला धमतरी के शासकीय प्राथमिक शाला व पूर्व
माध्यमिक शाला के सभी बच्चों को न्योता भोजन करा कर काफी, पेन व अन्य शिक्षण सामग्री वितरण करने का सराहनीय कार्य किया गया संस्था के सदस्य खूब लाल साहू संस्था के संस्थापक संजय कुमार मैथिल संस्था के अध्यक्ष मीना भारद्वाज प्रदेश मीडिया प्रभारी दसोदा साहू का विशेष योगदान रहा ।समय समय पर संस्था द्वारा कई सामाजिक कार्य होते रहते है इस कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी सहित हाई स्कूल के प्राचार्य श्री केशू राम बघेल प्रधान पाठक योगेश्वरी साहू शाला प्रबंधन समिति के सदस्य ग्रामीण जन पालकगण वह बच्चे उपस्थित रहे।


0 Comments