"संकल्प से सिद्धि" कार्यक्रम के अंतर्गत 'विकसित भारत संकल्प सभा' भाजपा मंडल चोटिया की मंडल स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न
भाजपा द्वारा देशभर में आयोजित "संकल्प से सिद्धि" अभियान के तहत 'विकसित भारत संकल्प सभा' का आयोजन दिनांक 18 जून 2025 को ग्राम लमना में भाजपा मंडल चोटिया की ओर से सफलतापूर्वक किया गया। यह सभा एक मंडल स्तरीय कार्यशाला एवं आमसभा के रूप में आयोजित की गई, जिसमें संगठन के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सभा की शुरुआत में मंचासीन अतिथियों – बीरेंद्र मरकाम, रवि मरकाम तथा पवन पोया ने 'विकसित भारत' विषय पर अपने विचार रखते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जन-जन तक इन योजनाओं को पहुँचाएं और जनता को सरकार की नीतियों से जोड़ें। उद्बोधन के उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं को 'विकसित भारत संकल्प पत्र' का सामूहिक वाचन कराया गया, जिसमें सभी ने भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने हेतु पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित रहे – ऋषि प्रजापति, सोहन पुलस्त, प्रहलाद सिंह, विशाल सिदार, जगदीश मरकाम, ठंडी बिझवार, हंसलाल साहू, उमेंद सिंह, राय सिंह, गोरेलाल साहू, अजय सिंह, भुनेश्वर मिश्रा, विवेक तंवर, छगन यादव, मनोज यादव सहित भाजपा मंडल के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता।
.jpg)
0 Comments