Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

अशोक यादव बने जशपुर महाकुल समाज के जिलाध्यक्ष, कैलाश यादव को मिली जिला सचिव की जिम्मेदारी

 

जशपुर- अशोक यादव बने जशपुर महाकुल समाज के जिलाध्यक्ष, कैलाश यादव को मिली जिला सचिव की जिम्मेदारी

जशपुर। महाकुल समाज के जिला संगठन में आज महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। समाज की बैठक में सर्वसम्मति से अशोक यादव को जशपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, संगठन को और मजबूती देने हेतु कैलाश यादव को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नंदलाल यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, यदुमणी यादव को जिला सह सचिव बनाया गया संगठन के वरिष्ठ सदस्यों एवं समाजजनों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है तथा समाज के विकास में उनके नेतृत्व की सराहना की है। अशोक यादव ने कहा कि वे समाज की एकता, शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करेंगे। कैलाश यादव ने भी संगठनात्मक मजबूती और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर देने की बात कही। इस जिला स्तरीय आम सभा महाकुल यादव समाज जशपुर में मुख्यातिथि पद्मश्री जागेश्वर यादव जी प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वर यादव जी प्रदेश महासचिव प्रकाश यादव जी प्रदेश पदाधिकारीगण एवं जशपुर जिला के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, एवं वरिष्ट समाज बंधु उपस्थित हुये ।

यह नियुक्ति समाज के आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक रणनीतियों को गति देने में अहम भूमिका निभाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement