साँप ने काटा, मरीज साँप को डिब्बे में बंद कर खुद पहुंचा अस्पताल
कोरबा। आज सुबह एक अनोखा मामला सामने आया जब BALCO नगर निवासी एपी सिंह को साँप ने काट लिया। घटना के बाद घबराने के बजाय एपी सिंह ने साहस दिखाते हुए साँप को पकड़ लिया और उसे एक डिब्बे में बंद कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरबा पहुंच गए।
डॉक्टरों के अनुसार, अक्सर ऐसे मामलों में यह तय करना मुश्किल होता है कि वाकई साँप ने काटा है या नहीं, और यदि काटा है तो वह साँप ज़हरीला था या नहीं। इसी आशंका को दूर करने के लिए मरीज खुद ही साँप को साथ ले आया, जिससे डॉक्टरों को तत्काल और सटीक इलाज करने में आसानी हुई।
अस्पताल स्टाफ और मरीजों ने जब मरीज के साथ साँप को डिब्बे में देखा तो सभी हैरान रह गए। फिलहाल एपी सिंह का इलाज जारी है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है

0 Comments