Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

मुंगेली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सेना की आपरेशन सिंदूर की सफलता पर की आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण

मुंगेली//मुंगेली के जिला भाजपा कार्यालय के सामने बुधवार शाम 6 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहलगाम हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की सफलता पर जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरित किया।


जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि भारतीय सेना की इस सफलता से देश का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। उन्होंने कहा कि सेना की इस कार्रवाई से आतंकवादियों के खिलाफ मजबूत संदेश गया है।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक, डॉ सुरेश केशरवानी, सुनील पाठक, आशीष, राणा प्रताप सिंह, सोम वैष्णव, कोटूमल दादवानी, शैलेंद्र तिवारी, सौरभ बाजपेयी, मन्नू लाल श्रीवास्तव,लेखु साहू, मुकेश रोहरा, विजय यादव, हीरालाल साहू, विजय बंजारा आदि उपस्थित रहे।


कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना की इस कार्रवाई से देश की सुरक्षा और मजबूत हुई है। उन्होंने सेना की इस सफलता के लिए सरकार और सेना का धन्यवाद किया।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement