Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

आरआई ताराचंद रौठर के खिलाफ ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन, बर्खास्तगी की मांग

 पत्थलगांव । जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के केराकछार में पदस्थ राजस्व निरीक्षक ताराचंद राठौर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने पत्थलगांव तहसील कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों आरआई ताराचंद रौठर पर अभद्र व्यवहार करने के साथ साथ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नक्सा दुरुस्ती और जमीन सीमांकन जैसे कामों के लिए ताराचंद मोटी रकम की मांग करते हैं। ग्रामीणों ने आरआई को बर्खास्त करने की मांग की है।


हालांकि प्रशासन ने बैगर अनुमति का हवाला देते हुए ग्रामीणों को धरनास्थल से हटाकर धरना को समाप्त करा दिया. धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरआई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल, पत्थलगांव विकासखंड के पंचायत गोढ़ीकला, करमीटिकरा और मिर्जापुर के ग्रामीणों ने केराकछार में पदस्थ राजस्व निरीक्षक ताराचंद राठौर पर गंभीर आरोप लगाया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है की राजस्व निरीक्षक ताराचंद रौठर न केवल जमीन संबंधी छोटे-छोटे कामों के लिए मोटी रकम वसूलते हैं, बल्कि शिकायत करने पर थाने में FIR दर्ज कराने की धमकी भी देते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समाधान शिविर से लेकर सूबे के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और क्षेत्रीय विधायक गोमती साय को भी लिखित शिकायत दिया गया. लेकिन आज तक किसी प्रकार की कार्यवाही नही हुई.उनका कहना है कि जशपुर जिले सूबे के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले होने के बाबजूद किसी प्रकार की कार्यवाही न होना समझ से पड़े है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि आरआई ताराचंद राठौर के द्वारा कहा जाता है कि ऊपर से नीचे तक सभी अधिकारियों से मेरी पकड़ है। मेरा कुछ नही कर पाओगे । इधर नाराज ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन का रुख अख्तियार कर टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन किया । ग्रामीणों ने की मांग है कि राजस्व निरीक्षक को यहां से हटाकर अन्यत्र भेजा जाए। फिलहाल इस मामले में पत्थलगांव एसडीएम आंकाक्षा त्रिपाठी ने कहा है कि शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर जो भी तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि ग्रामीणों के द्वारा बैगर अनुमति के धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शन में लाउडस्पीकर के उपयोग किए जाने से तहसील में कार्य मे व्यवधान उत्पन्न हो रहा था. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी. अब देखना यह है कि धरना प्रदर्शन के बाद आरआई पर क्या कार्रवाई होती है। फिलहाल, ग्रामीणों में ताराचंद के खिलाफ भारी आक्रोश है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement