Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

बरोदखार में ट्रक ड्राइवर से लूटपाट, अज्ञात बदमाशों ने रॉड-डंडे से की पिटाई, 39 हजार रुपये, मोबाइल और एटीएम लूट ले गए

बरोदखार में ट्रक ड्राइवर से लूटपाट, अज्ञात बदमाशों ने रॉड-डंडे से की पिटाई, 39 हजार रुपये, मोबाइल और एटीएम लूट ले गए

बांगो (कोरबा):- बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती 21 मई की रात लगभग 2:00 से 2:30 बजे के बीच एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। अंबिकापुर से धान लोड कर कोंडागांव की ओर जा रहे एक ट्रक के ड्राइवर से अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट की। यह घटना बरोदखार के पास उस वक्त घटी जब ट्रक का टायर पंचर हो गया था।

ड्राइवर, जो बलौद जिले का निवासी बताया जा रहा है, के अनुसार जैसे ही वे पंचर बना रहे थे, 4 से 5 की संख्या में अज्ञात लोग वहां पहुंचे और रॉड-डंडों से उनकी बेरहमी से पिटाई करने लगे। बदमाशों ने ड्राइवर की जेब से ₹39,000 नगद, एक मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड लूट लिया। वारदात के समय ट्रक में ड्राइवर के साथ एक हेल्पर भी मौजूद था। घटना के तुरंत बाद दोनों पीड़ित बांगो थाना पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुबह 4:00 बजे ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। ड्राइवर ने बताया कि लुटेरों के पास सफेद रंग की एक कार थी, जिसका पासिंग नंबर CG 12 क्षेत्र का था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। क्राइम ब्रांच की टीम भी मामले की जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। टोल नाकों और पेट्रोल पंपों के कैमरे भी जांच के दायरे में हैं।

इस घटना से पुलिस विभाग हरकत मेँ है, क्योंकि यह वारदात बांगो थाना से कुछ ही दूरी पर हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement