जन्म प्रमाण पत्र में गड़बड़ी कर नर्स द्वारा अवैध उगाही का मामला, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश, जनपद अध्यक्ष पहुंची पीड़ित अमीसा से मिलने
पोड़ी उपरोड़ा/ बंजारी :- बंजारी उपस्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक नर्स द्वारा जन्म प्रमाण पत्र जारी करने और उसमें त्रुटि सुधार के नाम पर पैसे वसूलने के मामले व वायरल वीडियो के आधार पर जिला कलेक्टर अजित वसंत ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। एसडीएम श्री भरद्वाज स्वयं इस मामले की जांच करेंगे।
वही आज सुबह पोड़ी उपरोड़ा जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी पीड़िता अमीसा से मिलने उनके गांव पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित महिला से बातचीत कर घटना की वास्तविकता जानी। अमीसा ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नर्स ने पैसे लिए, और बाद में त्रुटि सुधार के नाम पर फिर से पैसे मांगे गए।
घटना के उजागर होते ही गांव के अन्य ग्रामीण भी सामने आए और कई चौंकाने वाले खुलासे किए। ग्रामीण राहुल ने बताया कि उससे 1500 रुपये, रामलाल से 200 रुपये, और मेनप्रसाद से कुल 1200 रुपये वसूले गए। ग्रामीणों का आरोप है कि नर्स जानबूझकर प्रमाण पत्रों में गलतियाँ करती थी ताकि बाद में सुधार के नाम पर पैसा वसूला जा सके। स्थानीय निवासियों ने यह भी बताया कि उक्त नर्स दवाइयों के लिए भी पैसे लेती है, जो कि पूरी तरह अवैध है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी रोष है और वे जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
जनपद अध्यक्ष माधुरी देवी ने आश्वासन दिया है कि वह इस मामले को लेकर प्रशासन के समक्ष पूरी मजबूती से आवाज उठाएंगी। उन्होंने कहा कि गरीबों से इस तरह अवैध रूप से पैसे लेना निंदनीय है और दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। अब पूरा क्षेत्र इस बात पर नजर बनाए हुए है कि प्रशासन इस मामले में क्या ठोस कदम उठाता है। ग्रामीणों की मांग है कि दोषी नर्स को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस कार्यवाही से भविष्य मे और भी अस्पताल स्टॉफ द्वारा अवैध उगाही के मामले पर लगाम लग सकती है। इस मामले मे विषेस रूप से बंजारी नुवासी विनोद उर्रे ने सामने आकर आवाज उठाया दरसल विनोद उर्रे हमेसा जनताओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ निस्वार्थ भाव से लड़ाई लड़े हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे।
.jpg)
0 Comments