*पण्डो बस्ती में प्रशासन की पहल से पहुंचा सुशासन – नए राशन कार्ड वितरित, योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन*
पोड़ी उपरपड़ा विकास खंड पण्डो बस्ती केंदई, ग्राम पंचायत अड़सरा जैसे दूरस्थ क्षेत्र में प्रशासन द्वारा सुशासन तिहार के अंतर्गत सराहनीय पहल की गई। इस अभियान के तहत बस्ती में पहुंचकर पात्र ग्रामीणों को नए राशन कार्ड प्रदान किए गए, जो पहले अनेक कारणों से इस सुविधा से वंचित थे।
इस अवसर पर उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री तुलाराम भारद्वाज, जनपद सीईओ श्री जय प्रकाश डडसेना, नायब तहसीलदार श्री सुमन दास मानिकपुरी सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें इन योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासनिक टीम का आत्मीय स्वागत किया और अपनी समस्याओं को भी साझा किया। अधिकारियों ने मौके पर ही कई शिकायतों का निराकरण कर तत्परता दिखाई, जिससे ग्रामीणों में विश्वास की भावना और मजबूत हुई।
प्रशासन की यह सक्रियता सिर्फ जनसेवा की मिसाल ही नहीं है, बल्कि यह संकेत भी है कि शासन अब अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने के लिए समर्पित है। पण्डो बस्ती जैसे दूरस्थ अंचलों में इस तरह की पहलें ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक मजबूत कदम हैं।

0 Comments