Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, जनप्रतिनिधियों ने पहुँचकर परिजनों को दी सांत्वना

जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण रामदयाल की मौत, जनप्रतिनिधियों ने पहुँचकर परिजनों को दी सांत्वना

कोरबा जिले के पसान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हारीसानी में 2 मई को एक दर्दनाक हादसे में ग्रामवासी स्व. रामदयाल पिता रामगोपाल टेकाम की जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

घटना की जानकारी मिलते ही जनप्रतिनिधि व स्थानीय भाजपा पदाधिकारी मृतक के निवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इस अवसर पर जनपद पंचायत पोंडी उपरोड़ा के उपाध्यक्ष एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष पसान श्री प्रताप सिंह मरावी, सरपंच संघ अध्यक्ष पोंडी उपरोड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा पसान श्री प्रकाश जाखड़, ग्राम पंचायत कुम्हारीसानी के सरपंच पति श्री रामनारायण सिंह कोर्चे, उपसरपंच श्री धन सिंह, श्री श्याम जगदीश यादव, श्री रमेश मरकाम एवं श्री बलराम यादव उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया तथा प्रशासन से मांग की कि वन्यजीवों से हो रहे लगातार हमलों को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा प्रदान किया जाए।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement