Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

पसान कलस्टर मे समाधान शिविर आयोजित हुई, भाजपा सरकार द्वारा आयोजित इस अभिनव पहल क़ा ग्रामीणों ने भरपूर लाभ उठाया।

पसान कलस्टर मे समाधान शिविर आयोजित हुई, भाजपा सरकार द्वारा आयोजित इस अभिनव पहल क़ा ग्रामीणों ने भरपूर लाभ उठाया।

सुशासन और जनकल्याण को समर्पित छत्तीसगढ़ शासन की अभिनव पहल सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत दिनांक 05 मई 2025 को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत पसान में कलस्टर पसान के लिए समाधान शिविर का आयोजन भव्य रूप से किया गया।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं श्रीमती माधुरी देवी अध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा। विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे श्री प्रकाश चंद जाखड़ उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा, साथ ही श्री तुलाराम भारद्वाज अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पोड़ी उपरोड़ा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जय प्रकाश डडसेना, तहसीलदार पसान, स्थानीय जनपद व जिला पंचायत सदस्यगण एवं पंचायत प्रतिनिधिगण की गरिमामयी उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस समाधान शिविर में कलस्टर पसान के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतें - पसान, लेंगी, कुम्हारिसानी, बैरा, खोडरी, करी, चन्द्रौटी, अडसरा एवं सेन्हा सक्रिय भागीदारी के साथ शामिल हुईं। शिविर के दौरान शासन के विभिन्न विभागों जैसे शिक्षा, कृषि, राजस्व, खाद्य, ग्रामीण विकास, पंचायत एवं समाज कल्याण आदि द्वारा प्राप्त आवेदनों, समस्याओं एवं जन मांगों का मौके पर ही निराकरण किया गया। विभाग प्रमुखों द्वारा जनसुनवाई कर संबंधित मामलों का तत्क्षण समाधान प्रस्तुत किया गया, जिससे नागरिकों को त्वरित राहत प्रदान की जा सके।

कार्यक्रम के अंत में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जय प्रकाश डडसेना ने सभी विभागीय अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणजन एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाधान शिविर के सफल आयोजन के बाद समापन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर केवल समस्याओं के निराकरण का मंच नहीं बना, बल्कि शासन और जनता के बीच मजबूत संवाद व विश्वास की नींव भी सुदृढ़ हुई।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement