Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

शिक्षक के सूने मकान में अज्ञात लोगो की करतूत, घर का समान बिखेरा, चावल-दाल और मोटर पंप चोरी

शिक्षक के सूने मकान में अज्ञात लोगो की करतूत, घर का समान बिखेरा, चावल-दाल और मोटर पंप चोरी

जटगा : – जटगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक शिक्षक के सूने मकान में अज्ञात लोगो द्वारा ने बीती रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना राम मंदिर के समीप निवासरत शिक्षक नरेश चंद्र पटेल के घर की है, जो बीते दिनों अपने परिवार के साथ निज ग्राम महासमुंद गए हुए थे । घर के लंबे समय से बंद होने का लाभ उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। अंदर घुसते ही उन्होंने पूरे घर में रखे सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया। कपड़े इधर-उधर बिखेर दिए गए, अलमारी को तोड़ने की कोशिश की गई, और बड़े पेटी में रखे कपड़ों को भी बाहर फेंका गया।

हालांकि, चोरों ने बड़ी या कीमती वस्तुओं की बजाय केवल चावल, दाल और एक मोटर पंप जैसे घरेलू सामग्री ही चुराई है। घटना की सूचना जटगा चौकी पुलिस को दी गई, जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनुमान लगाया जा रहा किसी शराबी तत्वों द्वारा शरारत की गई हो। 

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement