कोरबी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन, 4126 आवेदन प्राप्त, बच्चों कों जाती प्रमाण पत्र किये वितरण।
कोरबी 13 मई:- कोरबी क्लस्टर में आज समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम तुलाराम भारद्वाज ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन का उद्देश्य भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि 8 से 11 अप्रैल तक सुशासन तिहार के अंतर्गत आवेदन लिए गए थे, परंतु समाधान शिविर में भी आमजन आवेदन दे सकते हैं, जिनका निराकरण मौके पर किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब हितग्राहियों को आवास दिए जा रहे हैं, वहीं जो वंचित रह गए हैं, उनका सर्वे कराकर सूची में जोड़ा जा रहा है। राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया भी जारी है। उन्होंने बताया की ब्लॉक स्तर पर अब तक लगभग 42,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि इस समाधान शिविर में 4126 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 2320 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण कर दिया गया। इनमें सर्वाधिक आवेदन पंचायत और राजस्व विभाग को मिले हैं। एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक आवेदन का समाधान होने के बाद आवेदक को जानकारी दी जाती है। शासन के निर्देशानुसार प्रशासन अब गांव तक पहुंच रहा है, और जनता को इसका भरपूर लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूलों के माध्यम से प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे जबकि आज छात्राओ कों जाती प्रमाण पत्र भी वितरण किये गए।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने कहा कि समाधान शिविरों से लोगों को सीधे लाभ मिल रहा है। उन्होंने हाथी प्रभावित क्षेत्रों के मुद्दों को लेकर भी चर्चा की और बताया कि ज़ब जिला पंचायत मे बैठक होती है इस मुद्दे कों जिला पंचायत मे रखा जाता है और कलेक्टर तक समस्या पहुंचाया जाता है। साथ ही उन्होंने सौर ऊर्जा विभाग को कोरबी चौकी में सोलर लाइट लगवाने हेतु प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए व तेंदूपत्ता संग्रहण कर रहे श्रमिकों को हाथियों से सावधानी बरतने की अपील भी की।
वहीं जनप्रतिनिधि विद्वान सिंह मरकाम ने कहा की समाधान शिविर के आयोजन तो हो रहे हैं ग्रामीणों के समस्या क़ा निराकरण भी हो रहा लेकिन कुछ विभागीय कर्मचारियों पर नामांतरण और फौती जैसी प्रक्रियाओं में अवैध वसूली करते हैं। उन्होंने रेत परिवहन और ग्रामीण ईंट निर्माण के मामले में हो रही वसूली पर चिंता जाहिर करते हुए इसे बंद करने की मांग की।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष पोड़ी उपरोड़ा श्रीमती माधुरी देवी सिंह तंवर, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद जाखड, जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह मरकाम, जनपद सदस्य श्रीमती कुंती कोराम, वेद प्रताप कोराम, श्रीमती ममता पुहुप, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पोड़ी उपरोड़ा तुलाराम भारद्वाज, सीईओ जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा जय प्रकाश डडसेना, तहसीलदार विनय देवांगन, नयाब तहसीलदार सुमन दास मानिकपुरी, पसान तहसीलदार, कार्यक्रम अधिकारी दिलीप मेहता, सरपंच संघ अध्यक्ष प्रताप मरावी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, 11 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिवगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

0 Comments