Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच युवाओं में देशसेवा का जज़्बा, सैकड़ों ने लिया सिविल डिफेंस प्रशिक्षण में भाग

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच युवाओं में देशसेवा का जज़्बा, सैकड़ों ने लिया सिविल डिफेंस प्रशिक्षण में भाग

चंडीगढ़ 10 मई: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा नागरिक सहायता प्रणाली को मज़बूत करने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस वालंटियर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सेक्टर 18 स्थित टैगोर थियेटर में संपन्न हुआ, जिसमें शहर के युवाओं ने भारी संख्या में भाग लेकर अपने उत्साह और देशभक्ति का परिचय दिया।

प्रशासन द्वारा दिए गए आह्वान के बाद सैकड़ों युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। इस शिविर का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में सेना और प्रशासन को सहयोग प्रदान करने के लिए युवाओं को तैयार करना था। शिविर में आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा, संचार व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और राहत सामग्री वितरण जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

चंडीगढ़ के उपायुक्त ने कहा, “ऐसे समय में जब देश को युवाओं की आवश्यकता है, चंडीगढ़ के युवाओं ने जो जोश और जिम्मेदारी दिखाई है, वह प्रेरणादायक है। यह प्रशिक्षण केवल एक शुरुआत है, हम भविष्य में और भी ऐसे शिविरों का आयोजन करेंगे।” प्रशिक्षण में भाग लेने वाले युवा स्वयंसेवक ने कहा, “देश के लिए कुछ कर पाने का यह अवसर हमें गर्व से भर देता है। हम चाहते हैं कि अगर ज़रूरत पड़े तो हम अपनी सेवाएं दें और देश के साथ खड़े रहें।”

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement