फिर एक पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB कि कार्यवाही
सूरजपुर:- भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की लगातार कार्रवाई जारी है. आज एसीबी की टीम ने सूरजपुर जिले के डुमरिया गांव में पटवारी को बीस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है, जानकारी के मुताबिक, डुमरिया गांव के पटवारी भानु सोनी नामांतरण के लिए किसान से रिश्वत ले रहा था. एसीबी की टीम ने मौके पर दबिश देकर पटवारी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया, इस कार्यवाही से राजस्व विभाग मे हड़कंप मच गया है, लेकिन सवाल ये है कि रिश्वत लेने के मामले मे लगातार कार्यवाही भी हो रहे हैं फिर भी रिश्वत खोरो के हौसले कम नहीं हो रहे व ग्रामीण क्षेत्र के लोग ऐसे कर्मचारियों से परेशान हो रहे।

0 Comments